किडनैपर ने दिया एक्सचेंज ऑफर, लड़की दे जाओ, बेटा ले जाओ

भोपाल। इंदौर में अपहरणकर्ताओं ने एक युवक का अपहरण कर अनोखी एक्सचेंज ऑफर दिया है। किडनैपर्स ने अपहरण किए गए युवक के परिजनों से सामने ऑफर रखा है कि वे अपने बेचे के बदले लड़की दे जाएं। शनिवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का अपहरण हो गया था। गौरी नगर में रहने वाला आनंद पिता दयाराम साहू सपना-संगीता स्थित एक फाइनेंस कंपनी में ऑफिस बॉय का काम करता है। शनिवार को वह नौकरी से घर नहीं लौटा तो देर रात तीन बजे उसके पिता थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।

 रविवार में इस मामले में अनोखा मोड़ आ गया

रविवार में इस मामले में अनोखा मोड़ आ गया

लेकिन रविवार में इस मामले में अनोखा मोड़ आ गया। जब रविवार को पिता को अपहरणकर्ता का फोन आया और कर्मचारी के मौसेरी बहन को लेकर आने का बोला। घबराए युवक के पिता ने इस घटना की जानकारी थाने में दी। युवक के पिता ने पुलिस को बतया कि रविवार को उनके पास आशीष साहू नामक एक व्यक्ति का फोन आया और बोला कि आनंद की मौसेरी बहन को उसके पास लेकर आओ नहीं तो आनंद को जान से मार देगा। घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आई और युवक की तलाश शुरू की गई। इधर, मामले में पुलिस आशीष के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया।

इस लिए किया था अपहरण

इस लिए किया था अपहरण

पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से तफ्शीश की तो एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस अधिकरी के मुताबिक, आरोपी आशीष पहले आनंद की मौसी की बेटी को लेकर भाग गया था। और उन दोनों ने पुलिस के सामने शादी की थी। लेकिन लड़की के घर वाले उसे चालाकी से ललितपुर लेकर चले गए। इतना ही नहीं लड़की के घरवालों ने उसकी शादी भी किसी और से कर दी।

नाराज युवक ने उठाया ये खतरनाक कदम

नाराज युवक ने उठाया ये खतरनाक कदम

इस बात से नाराज आशीष ने आनंद का अपहरण कर लिया और वापस लड़की को उसके पास लाने की मांग की। पुलिस को जानकारी मिली है कि आशीष ने युवक को भोपाल के आसपास के इलाके में रखा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+