पड़ोसियों में मामूली बात चल गए हथियार, चार लोग घायल
Ratlam News, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में मामूली विवाद के दौरान दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के दौरान चार लोग घायल हो गए। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के दो पड़ोसियों अभय पितलिया और गोवर्धन लाल चौहान के बीच घर के बाहर कार खड़ी करने पर विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में धारदार हथियार चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें : लव मैरिज के बाद देर रात पत्नी को यह काम करते देख पति ने खुद के मारी गोली
रतलाम सीएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद भी हालात ऐसे बने कि अस्पताल में भी घायलों के परिजन आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ता देख अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। बता दें कि एक पक्ष की ओर से अभय, गोरधनलाल, हरीश प्रमोद और दूसरे पक्ष से अभय घायल हुआ है। इनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications