KBC में 50 लाख जीतने वाली महिला अधिकारी ने PM से किया सवाल, 14 साल की नौकरी में 25 ट्रांसफर क्यों?

अमिता सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर सवाल किया है कि ईमानदारी से काम करने के बावजूद उनका 14 सालों की नौकरी में 25 बार ट्रांसफर क्यों किया गया है?

भोपाल। मध्य प्रदेश की एक महिला अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किए हैं। महिला अधिकारी ने पत्र के जरिए प्रधानमंत्री से सवाल पूछा है। कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में 50 लाख का ईनाम जीत चुकी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने बार-बार किए जा रहे अपने ट्रांसफर को लेकर पीएम मोदी से सवाल पूछकर जवाब मांगा है।

 Female government officer write letter to PM Modi and asked these questions

मध्य प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस में राजगढ़ जिले में तहसीलदार के पद पर नियुक्ति अमिता सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर सवाल किया है कि ईमानदारी से काम करने के बावजूद उनका 14 सालों की नौकरी में 25 बार ट्रांसफर क्यों किया गया है? अमिता ने लिखा है कि मैंने ईमारदारी से काम करते हुए कई अवार्ड जीते, अपनी जिम्मेदारियों बखूबी निभाई, लेकिन इसके बावजूद 14 साल की नौकरी में उनका 25वां ट्रांसफर क्यों किया गया? उन्होंने पूछा है कि हर बार जब भी मेरा ट्रांसफर किया जाता है हर बार 500 किमी दूर ही भेजा जाता है।

अमिता ने अपनी समस्या बताते हुए लिखा है कि इस तबादले की वजह से वो मानसिक दबाव है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि तहसीलदारों की पूरी सर्विस 2-4 जिलों में ही निकल जाती है, लेकिन अब तक उनका 9 जिले और 25 तहसील में तबादला हो चुका है।

अमिता को अब प्रधानमंत्री के जवाब का इंतजार है। हालांकि आपको बता दें कि अमिता का विवादों से पुराना नाता रहा है। अपने बयानों से वो सुर्खियों में रही हैं। 23 जून को पीएम के अफगानिस्तान दौरे के दौरान विवादित पोस्ट लिखा था, जिसके बाद उनका तबादला राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ कर दिया गया।

इतना ही नहीं 21 जनवरी को उन्होंने खुले में शौच करने के आरोप में 10वीं की एक लड़की को चांटा मार दिया था। आपको बता दें कि साल 2011 में अमिता ने कौन बनेगा करोड़पति में हिसा लेकर आखिरी राउंड तक पहुंची थी, लेकिन आखिरी सवाल का जवाब न दे पाने की वजह से वो 1 करोड़ रुपए नहीं जीत पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+