MP Weather: मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास; इंदौर जबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट; IMD का लेटेस्ट अपडेट
MP Weather: मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अक्टूबर महीने के मध्य से ठंड की आहट आने की भविष्यवाणी की थी।मौसम विभाग ने आज 19 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम में बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार को भी कुछ जिलों मे बारिश हुई। बालाघाट तो तेज बारिश से तरबतर हो गया, देर रात तक सिवनी सहित कई जिलों में बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक बालाघाट की मलाजखंड में 8 मिलीमीटर पानी बरस गया। खंडवा में 2 धार में 0.7 डिग्री से मिली मीटर बारिश हुई। इसके अलावा शिवानी सहित कुछ जिलों में रात में भी बारिश हुई है।
अरब सागर एवं राजस्थान पर बनी दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव के कारण हवाओं के साथ एमपी में नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग ने शनिवार को नर्मदा पुरम,अलीराजपुर ,देवास, छिंदवाड़ा ,सिवनी, मंडला, बालाघाट , बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा ,खरगोन, बड़वानी और पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिला में कहीं कहीं वज्रपात और झंझा होने की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications