बेटी से हो रही छेड़छाड़ के लिए मना किया तो मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता को अपनी बेटी के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपियों ने एक बेटी के बाप को सरेआम केरीसीन डालकर आग के हवाले कर दिया और बेबस पिता ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

दमोह जिले के हटा में रविवार की रात एक पिता के ऊपर सरेआम केरोसीन डाल कर मोहल्ले की गली में आग के हवाले कर दिया गया। तड़पते चीखते पीड़ित की आवाज लोगों ने सुनी तो उसे बचाने की कोशिश की गई। उसे पहले अस्पताल में और फिर दमोह के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन रविवार की रात एक बजे आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस पिता का कसूर सिर्फ इतना था की उसने अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध किया था। दरअसल, हटा के नर्मदा साहू की बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक सचिन अक्सर छेड़छाड़ करता था और नर्मदा ने इस बात का विरोध किया और अंजाम नर्मदा को ज़िंदा जलाने के साथ पूरा हुआ।
छेड़छाड़ और लकड़ी को परेशान करने का सिलसिला ताजा नहीं बल्कि बीते पंद्रह अगस्त के दिन जब सचिन नाम के युवक ने अति कर दी तो नर्मदा ने हटा पुलिस थाने में में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने साधारण कार्रवाई की लेकिन नर्मदा का पुलिस थाने जाना सचिन और उसके परिवार को नागवार गुजरा। उस दिन के बाद से नर्मदा और उसके परिवार का जीना मुहाल हो गया। अक्सर राजकुमार रामकुमार और सचिन साहू नाम के ये तीनो शख्स नर्मदा और उसके परिवार को तंग कर रहे।
इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर इस तरह की ये पहली वारदात नहीं बल्कि अक्सर ऐसे मामले सामें आ रहे है वहीं इस बार जो तरीका आरोपियों ने अपनाया है वो इलाके में खौफ और दशहत का माहौल पैदा जरूर कर गया है। वहीं अब देखना होगा की पुलिस इन आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है।
ये भी देखें- जिसके खेत में गई थी शौच करने उसी ने बना लिया हवस का शिकार












Click it and Unblock the Notifications