पत्नी के नाजायज संबंधों के शक में कर डाली 7 माह के बेटे की हत्या, थाने पहुंच यूं बताई पूरी स्टोरी
Damoh News, दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पटेरा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस थाने के ठीक बाहर सड़क पर एक पिता ने अपने सात महीने के मासूम को सरेआम मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, पटेरा में पुलिस थाने के ठीक सामने सड़क पर धीरज बर्मन पत्नी और सात माह के बच्चे के साथ खड़ा था। अचानक धीरज ने अपने बैग से तेजधार हथियार निकाला और बच्चे पर एक के बाद एक कई वार किए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने मासूम को अस्पताल भेजा लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें : 3 फीट के दूल्हे को 10 साल के इंतजार के बाद मिली दुल्हन तो वो जमकर नाचा, देखें VIDEO
बताया जाता है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के नाजायज संबंध हैं, जिस कारण उसने मासूम की हत्या की। पुलिस थाने के सामने हुए इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फ़ैली हुई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा एक पिता ऐसा खौफनाक कदम भी उठा सकता है। दमोह एसपी आरएस वेलवंशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications