सह नहीं पाए जुदाई, सर्पदंश से बेटे की मौत की खबर पिता ने भी तोड़ा दम
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में एक व्यक्ति बेटे से जुदाई सह नहीं पाया और बेटे की मौत की सूचना सुनते ही पिता ने भी दुनिया छोड़ दी। जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा के वार्ड 12 निवासी सागोनी ढोंगा पर रहने वाले बबलू ठाकुर के बड़े बेटे दस वर्षीय अर्जुन को रात को सर्प ने काट लिया था। उससे तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उसे नरसिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की जानकारी जैसे ही पिता बबलू को पता चली तो वे सदमा सहन नहीं कर पाए और बबलू गश खाकर गिर पड़े। फिर उनकी भी मौत हो गई एक ही परिवार से पिता पुत्र की अर्थी उठी तो वहां मौजूद कोई शख्स आंसू नहीं रोक पाया।












Click it and Unblock the Notifications