MP News: फॉर्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही, कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारी की सैलरी काटी
मध्यप्रदेश के देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले के सभी तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिये है कि फॉर्मर रजिस्ट्री और आरओआर लिंकिंग कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी तहसीलदार 28 फरवरी तक फॉर्मर रजिस्ट्री और आरओआर लिंकिंग कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करें।
सोनकच्छ में आरओआर लिंकिंग कार्य में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए सोनकच्छ तहसीलदार की दो वेतन वृद्धि रोकने संबंधी शोकाज नोटिस के निर्देश भी मंगलवार आयोजित टीएल बैठक में दिये।

कलेक्टर सिंह ने सभी तहसीलदारों को यह निर्देश भी दिये है कि यदि फॉर्मर रजिस्ट्री और आरओआर लिंकिंग कार्य में लापरवाही की गई और समय पर कार्य नहीं किया गया तो वेतन रोकने की कार्यवाही भी की जायेगी। कलेक्टर सिंह ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि फॉर्मर रजिस्ट्री और आरओआर लिंकिंग कार्य के लिए ग्रामों में शिविर लगाये। शिविर के लिए पटवारी, जीआरएस और सचिव की बैठक लें। पटवारी, जीआरएस सचिव की ड्यूटी लगाये और सभी को लक्ष्य दें। प्रतिदिन रिव्यू करें और काम नहीं करने वालों पर कार्रवाई करें। कलेक्टर सिंह ने सभी तहसीलदारों को शतप्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश भी दिये।
देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और जिला योजना सांख्यिकी विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें स्वास्थ्य विभाग के संबंध में ही आ रही है। स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छे से दें। बैठक में कलेक्टर सिंह ने अनमोल पोर्टल पर किये गये पंजीयन की जानकारी ली।
इस दौरान बताया गया कि अनमोल पोर्टल पर 24 हजार 444 पंजीयन हुए है। लक्ष्य के विरूद्ध कम पंजीयन होने पर कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विकासखण्डवार जानकारी बनाये। अनमोल पोर्टल पर किये गये पंजीयन की समीक्षा प्रत्येक टीएल बैठक में की जायेगी।
ये भी पढ़े- MP News: सिविल हॉस्पिटल के दौरे पर मंत्री, व्यवस्थाओं का किया रियलिटी चेक, सामने आई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications