MP News: सिविल हॉस्पिटल के दौरे पर मंत्री, व्यवस्थाओं का किया रियलिटी चेक, सामने आई सच्चाई

मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उप नगर में संचालित सिविल अस्पताल हजीरा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराने के साथ ही उप नगर के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के कायाकल्प के निर्देश देते हुए भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से फ़ोन पर चर्चा की है।

इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव, सिविल अस्पताल हजीरा के डॉ. प्रशांत नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gwalior

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि, सिविल अस्पताल हजीरा सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्प डेस्क पंजी में जानकारी संधारित की जाए। अस्पताल में आने वाले सभी रोगियों का फीडबैक लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने सख़्त हिदायत दी कि बिना प्राथमिक उपचार के किसी भी रोगी को रैफर नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने सिविल अस्पताल में खाने की गुणवत्ता सुधार की रिपोर्ट का परीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। जिसमें घी मेवा के लड्डू मरीजों को प्रदान करने के निर्देश दिए तथा अस्पताल में संचालित किचिन में अस्पताल के चिकित्सक प्रतिदिन किचिन में पकने वाले खाद्यान्न का रोस्टर के आधार पर परीक्षण करेंगे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में पदस्थ कौन सा चिकित्सक कितने रोगियों का परीक्षण कर उपचार कर रहे हैं इसका रिकार्ड संधारित किया जाए, जिसकी समीक्षा आगामी बैठक में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि, ग्वालियर उप नगर में संचालित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों के रोगियों की जानकारी गूगल पर उपलब्ध रखना सुनिश्चित करें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि, अस्पतालों में आने वाले लोगों के सुझाव प्राप्त करने के लिए शिकायत पेटी लगाई जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अन्य जो संसाधनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है, उसे तुरंत दूर किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर के सभी संजीवनी क्लिनिक के चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्लिनिक की समस्याओं, आवश्यक संसाधनों की सूची तुरन्त भेजें, ताकि आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों को उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी तथा समस्याओं के साथ ही निर्देशित किया कि सभी केन्द्रों के प्रभारी प्रतिदिन रोगियों की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। जिसकी हर दो माह में समीक्षा हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल सिंह को अधिकृत किया।

उल्लेखनीय है कि, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा उप नगर ग्वालियर के लिए 16 संजीवनी क्लिनिक की स्वीकृति शासन से ली गई है। इन सभी संजीवनी क्लिनिकों में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर सीसीटीवी कैमरा इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

सिविल अस्पताल का निरीक्षण

इस दौरान आयुक्त महिला बाल विकास विभाग शूफिया फारुकी ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण करते हुए यहां के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) महिला वार्ड, बाल रोगी वार्ड सहित अस्पताल की नवीन मशीनों और उपकरणों को देखा तथा सिविल की बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के लिए एक आदर्श बताया।

ये भी पढ़े- MP News: मध्यप्रदेश के खेत उगलेंगे सोना, कमाल करेगी मोहन सरकार की योजना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+