तबादले के लिए मशहूर IAS लोकेश कुमार जांगिड़ को श्योपुर जिले का बनाया गया कलेक्टर, गणेश शंकर केंद्र में रवाना

मध्य प्रदेश प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ को राज्य शासन ने श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है। इसके साथ ही, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर केंद्र को सौंपी गई है।

लोकेश जांगिड़ वर्तमान में पर्यावरण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार रात्रि को इस फैसले के लिए आदेश जारी किए।

Famous IAS Lokesh Kumar Jangid was made collector of Sheopur district, Ganesh Shankar sent to centre.

साथ ही, दूसरे आदेश में 2010 बैच के आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर केंद्र को सौंपी गई हैं। गणेश शंकर मिश्रा को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए) में डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल के साथ, रघुराज एम आर को मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके संबंध में जीएडी ने भr आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 2014 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ को फील्ड पोस्टिंग के साढ़े चार साल ही हुए थे कि उन्हें 8 बार ट्रांसफर का सामना करना पड़ा है। इसका अर्थ है कि औसतन हर 6 माह में उन्हें हटाया गया। लेकिन अब मोहन सरकार में उन्हें जिले की कमान दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+