Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एग्जिट पोल नहीं, कांग्रेस और MP की जनता को भ्रमित करने का BJP का षड्यंत्रकारी प्री-पेड पोल: सज्जन सिंह वर्मा

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर टीवी चैनलों के एग्जिट पोल ने जो सर्व सामने रखे है। उसके बाद कांग्रेस खेमे के नेता खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिखाया है। कांग्रेस के नेता अब इसे षड्यंत्र बता रहे हैं।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संबोधित करते हुए कहा कि कुछ टीवी चैनलों पर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर जो एग्जिट पोल दिखाए हैं, ये एग्जिट पोल नहीं, बल्कि कांग्रेस और एमपी की जनता को भ्रमित और गुमराह कर उनका मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा के षड्यंत्रकारी प्री-पेड पोल हैं।

Exit polls are a conspiracy by Congress and BJP to mislead the people of MP: Sajjan Singh Verma

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता हथियाने की नाकाम साजिष रचकर प्रदेष के कर्मचारियों-अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की साजिष है। लेकिन भाजपा की यह साजिष कभी कामयाब नहीं होगी। क्योंकि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने के लिए और प्रदेष में बदलाव के लिए मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी राजनैतिक रोटियां सैकने के लिए यह मनगणंत प्री-पेड पोल का इस्तेमाल कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की नाकाम कोषिष की जा रही है। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी बुद्धि, विवेक, मनोबल और साहस के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और कांग्रेस की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी।

वर्मा ने कहा कि कुछ एक्जिट पोल ने कांग्रेस पार्टी को विजयी बताया है, जबकि कुछ एग्जिट पोल द्वारा भाजपा की बढ़त दिखाई है। उन्होंने आज तक न्यूज चैनल और एक्सिस के एग्जिट पोल पर आष्चर्य जताते हुए कहा कि स्वयं आज तक न्यूज चैनल के दो संपादकों राहुल कंवल और राजदीप सरदेसाई ने वीडियो जारी कर इस एग्जिट पोल को सही मानने से इनकार कर दिया है। जब आज तक के संपादक स्वयं ही एग्जिट पोल को खारिज कर रहे हैं तो किसी अन्य के उसे स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

वर्मा ने कहा कि इसी तरह न्यूज-24-चाणक्य के एग्जिट पोल उनके ही चैनल के संपादक राजीव रंजन ने खारिज कर दिया है। एवीपी न्यूज, टाईम्स नॉव, दैनिक भास्कर और लोकपाल के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। लोकपाल के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को 142 सीटें मिलती हुई बताई गई है। उन्होंने कहा कि सी वोटर के सर्वे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि करीबी मुकाबले में फंसी हुई सीटें कांग्रेस के पक्ष में गईं तो कांग्रेस पार्टी 165 सीटें भी जीत सकती हैं।

वर्मा ने कहा कि विदित होगा कि कर्नाटक चुनाव में लोकपाल ने सबसे सटीक सर्वे करते हुए कांग्रेस को 134 सीटें दी थी और कांग्रेस को 135 सीटें प्राप्त हुई थी। वर्मा ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने जो एग्जिट पोल दिया है, उसमें भी स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।

वर्मा ने कहा कि मैं अपनी ओर से कहना नहीं चाहता हूं, लेकिन लोकतंत्र के महत्वपूर्ण चौथे स्तंभ के पत्रकार साथी स्वयं पता करें कि एक्सिस माई इंडिया के सीईओ प्रदीप गुप्ता एमपी के बालाघाट जिले के वारासिवनी के निवासी है या नहीं और उनका पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है या नहीं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+