Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल के नतीजे ने पटवारी के दावे को किया फीका, आजतक के सर्वे में BJP को बंपर सीटें
MP lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग सातवां चरण समाप्त होते ही टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल के सर्वे सामने आ गए है। जिसमें भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे रिपीट होते नजर आ रहे हैं। यानी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो दावा कर रहे थे, वह फीका होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह सिर्फ अनुमान है। असली नतीजा तो 4 जून को ही सामने आएंगे।
आज तक न्यूज़ चैनल के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को एक सीट और भाजपा को 29 सीटें मिल रही है। बता दे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया था कि इस बार अगर कांग्रेस एमपी में लोकसभा चुनाव में 10 सीटें भी जीते है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। उनके इस दावे को आज तक न्यूज़ चैनल के एग्जिट पोल ने खारिज कर दिया है।

जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी को 28-29 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस को 1-0 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में बीजेपी क्लीन स्वीप करने की संभावना है, जैसा कि जी न्यूज के एग्जिट पोल दर्शाते हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस का कोई भी सीट नहीं दिखा रहा है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी एमपी में इसी तरह के एग्जिट पोल आए थे, जिसमें भाजपा को बड़ी संख्या में सीटें मिली थीं।
लोकसभा चुनाव 2019: किस एजेंसी का एग्जिट पोल था सबसे सटीक?
- इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया : NDA 352, UPA 93, अन्य 82
- न्यूज24-टुडेज चाणक्य : NDA 350, UPA 95, अन्य 97
- न्यूज18-आईपीएसओएस सीएनएन-आईबीएन आईपीएसओएस : NDA 336, UPA 82, अन्य 124
- टाइम्स नाउ-वीएमआर: NDA 306, UPA 132, अन्य 104
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स : NDA 300, UPA 120, अन्य 122
- सीवोटर: NDA 287, UPA 128, अन्य 127
- एबीपी-सीएसडीसी : NDA 277, UPA 130, अन्य 135
- इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट: NDA 287, UPA 128, अन्य 127












Click it and Unblock the Notifications