MP Exit Poll Result 2024: पोल्स का पोल्स में भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान, कांग्रेस को 1 सीट

MP lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग के समापन के साथ ही अब अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव की तरह ही नतीजे देखने को मिलेंगे। एग्जिट पोल्स के अनुसार, बीजेपी को 28 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। हालांकि, नतीजे 4 जून को ही आएंगे, जिससे स्पष्ट होगा कि प्रदेश में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 29 में से 28 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वही वोट परसेंटेज की बात करें तो भाजपा को 61% और कांग्रेस के खाते में 33% वोट जा सकता है। वही छिंदवाड़ा सीट को लेकर कांटे की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन गुना सीट पर सिंधिया सेव बताए जा रहे हैं। जबकि राजगढ़ सीट पर भी टफ फाइट बताई जा रही है।

Exit Poll Result 2024 mp Polls predict that BJP will get 28 seats Congress will get 1 seat

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, फिर एक बार NDA की सरकार बनने की संभावना है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद, एग्जिट पोल के नतीजे साफ हो गए हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 361-401 सीटें, इंडिया को 131-166 सीटें और अन्य को 8-20 सीटें मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में NDA को 28-32 सीटें, BJP को 26-31 सीटें, और तेलंगाना में NDA को 11-12 सीटें मिलने की संभावना है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में NDA को 21-23 सीटें मिलने की उम्मीद है। विपक्ष के आंकड़े के मुताबिक, महाराष्ट्र में INDIA ब्लॉक को 16-20 सीटें मिलने की संभावना है।

आज तक-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल माना जाता है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के साथ ही, दिसंबर 2013 से लेकर दिसंबर 2023 तक 67 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल किए गए हैं। इन 69 चुनावों में से 64 चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सटीक साबित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+