MP: ईवीएम सुबह 9 बजे से खुलेंगी, उसके पहले डाक मतपत्र ग‍िने जाएंगे

सागर, 16 जुलाई। महापौर और पार्षदों के भाग्‍य का फैसला रव‍िवार को होगा। नगर न‍िगम सह‍ित ज‍िले की चार न‍िकायों की मतगणना की जाएगी। बहेर‍िया स्‍थ‍ित इंजीन‍ियर‍िंग कॉलेज में बनाए गए स्‍ट्रांग रुम में अलग-अलग कक्षों में ईवीएम की गणना के ल‍िए टेबल लगाई गई हैं। सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। इसके पहले डाक मतपत्र की गणना होगी। पहले चरण में ज‍िन न‍िकायों की वोट‍िंग हुई थी, उन न‍िकायों के परिणाम रव‍िवार को सामने आएंगे। दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को की जाएगी।

कौन बनेगा महापौर, फैसला जल्‍द

सागर जिले में विगत 6 जुलाई को हुए पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। सागर नगर निगम के 9 और रहली, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी नगरीय निकायों के 459 वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना के जरिए होगा। रहली नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड पार्षदों के लिए 50 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। रहली के आईटीआई में वोटों की गिनती होगी।

सागर में 48 वार्डों के ल‍िए 208 उम्‍मीदवार
सागर नगर निगम के महापौर के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि 48 वार्डों के पार्षदों के लिए 208 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है। इनकी किस्मत का फैसला भी मतगणना से होगा। शाहपुर नगर परिषद में 14, बिलहरा नगर परिषद के लिए 15 में से 2 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 13 और सुरखी नगर परिषद के 15 वार्डों में से 3 वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 12 वार्ड पार्षदों का निर्णय भी मतगणना द्वारा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+