Bhopal News: एम्स भोपाल में हर साल करीब 400 ब्रेन ट्यूमर का होता है ऑपरेशन
Bhopal AIIMS News: एम्स भोपाल में हर साल लगभग 400 मरीजों में ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया जाता है। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के सिलसिले में एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ अजय सिंह ने कहा कि इस बीमारी को शुरुआती दौर में पहचान लेने से इसका इलाज जल्दी शुरू किया जा सकता है, जिससे मरीज को जल्दी लाभ मिलता है।
साथ ही समाज में व्याप्त भ्रांतियों को भी मिटाने की आवश्यकता है, लोगों को जागरुक कर हम मरीज को समाज में एक बेहतर स्थान प्रदान कर सकते हैं। देश में हर साल होने वाले मामलों को अगर देखा जाए तो लगभग 28000 लोग प्रतिवर्ष ब्रेन ट्यूमर का शिकार होते है।

एम्स भोपाल के न्यूरो सर्जरी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर सुमित राज बताते हैं कि शरीर में आमतौर पर दो तरह के ट्यूमर होते हैं। सौम्य और दूसरा घातक, अगर ट्यूमर में कोशिकाएं सामान्य है तो यह सौम्य और अगर कोशिकाएं असामान्य हैं और अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो वे कैंसर वाली कोशिकाएं हैं। ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब मस्तिष्क के किसी भी हिस्से में असामान्य कोशिकाएं बनती हैं।
ट्यूमर सौम्य (गैर-कैंसरयुक्त) और घातक (कैंसरयुक्त) हो सकता है। हलाकि इसका कोई खास कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है फिर भी डॉक्टर यह मानते हैं कि लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहने से ब्रेन ट्यूमर हो सकता है। अगर उम्र के हिसाब से देखा जाए तो बच्चों में मस्तिष्क कैंसर का यह दूसरा सबसे आम कारण है। ब्रेन ट्यूमर का इलाज सर्जरी के द्वारा किया जा सकता है।
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाने का उद्देश लोगों को ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरुक करना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बीमारी को समझ सके और इसके शुरुआती लक्षण को आसानी से पहचान कर शीघ्र ही अपना इलाज करवा सकें । विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस की इस साल की थीम ब्रेन हेल्थ के बारे में समझना और इस बीमारी से बचने के लिए उपाय के बारे में समझना है।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications