सचिन-शाहरुख करेंगे कांग्रेस का चुनाव प्रचार!

भोपाल। कांग्रेस ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राज्‍यसभा का सांसद ऐसे ही नहीं बनाया है। अब कांग्रेस उनसे कुछ बड़ा चाहेगी। वो है चुनाव में कांग्रेस का प्रचार-प्रसार। इसकी शुरुआत कांग्रेस पार्टी मध्‍य प्रदेश से करने जा रही है। जिसमें सचिन के अलावा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी प्रचार के लिये लाने की तैयारी जोरों पर है।

चुनाव अभियान समिति के सदस्‍य महेश जोशी ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस पार्टी सचिन तेंदुलकर को चुनाव प्रचार के लिये उतारने की तैयारी में है। सचिन को रोडशो तक लाने के के लिये अजहरुद्दीन को जिम्‍मेदारी दी जा सकती है, क्‍योंकि दोनों क्रिकेटर हैं और अच्‍छे दोस्‍त भी। वहीं राज बब्‍बर के माध्‍यम से कांग्रेस नेता शाहरुख खान से तालमेल बिठाने की जुगाड़ कर रहे हैं, ताकि उन्‍हें प्रचार के लिये एमपी लाया जा सके।

Sachin Shahrukh

महेश जोशी ने कहा कि फिलहाल प्रचार में आने वाले सेलेब्रिटीज की सूची तैयार की जा रही है। सूची में कौन-कौन शामिल होगा यह सेलेब्रिटीज की व्‍यस्‍तता पर निर्भर करेगा। हम आपको बता दें कि भाजपा को सत्‍ता से उखाड़ फेंकने के लिये कांग्रेस मध्‍य प्रदेश में जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। घर-घर जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता केंद्र में यूपीए 2 की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+