Election Results 2023: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- 'MP के मन में हैं मोदी और मोदी के मन में है MP'
Election Results 2023: देश के पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद रविवार को चार राज्यों में मतगणना हो रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश में भाजपा के बढ़त बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता काफी खुश हैं। पार्टी कार्यालयों पर जश्न मनाया जा रहा है।
वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए कार्याें के चलते ही जनता का आर्शीवाद मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि 'मध्य प्रदेश के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है।' कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार द्वारा अच्छा काम हुआ है। जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया है, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है।
मध्य प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भाजपा की बढ़त के बाद दिल्ली में भी पार्टी मुख्याल में जश्न का महौल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications