बुजुर्ग शिक्षिका को जन्मदिन में मिली चॉकलेट, खाने का प्रयास किया तो चॉकलेट के अंदर निकले 4 नकली दांत!
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बुजुर्ग टीचर की हालत उस वक्त खराब हो गई जब चॉकलेट में नकली दांत निकल निकल आए।दांत देखकर महिला शिक्षिका डर गईं। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने चॉकलेट का नमूना लिया है।
जानकारी अनुसार बुजुर्ग टीचर ने जब रैपर खोलकर चॉकलेट खाने की कोशिश की तो दांत से जैसेे कोई कड़क चीज टकराई। उन्होंने चॉकलेट में मिलाए जाने वाले मेवे समझकर थोड़ा और चबाने का प्रयासकिया लेकिन ऐसा संभव ना हुआ। उन्होंने जब मुंह से चॉकलेट निकालकर देखी तो उसमें नकली दांत देख कर हैरान हो गई है।

यह मामला मायादेवी गुप्ता नाम की महिला के साथ हुआहै। वो खरगोन में बैंक कॉलोनी में रहती हैं और एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। उनकी चॉकलेट में चार नकली दांतों का सेट निकला है। वही सेट जिसे कैप के तौर पर बिना दांत वाले लोगों के जबड़े पर फिट किया जाता है। मायादेवी आस्थाग्राम नाम के एक ट्रस्ट में सेवाएं देती है। वहां बच्चों को पढ़ाती हैं। उन्हीं में से किसी एक बच्चे के बर्थडे के अवसर पर उन्हें ये चॉकलेट मिली थी।
मायादेवी आस्थाग्राम के जानकारी अनुसार चॉकलेट मुझे किसी बच्चों के बर्थडे पर मिली थी। चार-पांच दिन बाद खाई तो मुंह में कुछ थोड़ा अजीब लगा था। मुझे लगा कि कोई क्रंची पार्ट होगा। फिर मुंह से निकाली तो चार दांत का सेट दिखाई दिया है।
फिलहाल शिक्षिका ने चॉकलेट के अंदर निकले दांतों को संभालकर रख लिया है। वहीं पूरे मामले में खाद एवं औषधि विभाग के अधिकारी एचएल आवासिया ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने चॉकलेट का नमूना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications