Burhanpur News: बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का ट्रेन से पैर फिसला, पुलिस जवान ने खींच कर बचाई जान
बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया जिसके कारण वह प्लेटफार्म के बीच में फंसकर करीब 20 फीट घिसटता हुआ चला गया। गनीमत रही कि बुजुर्ग ने ट्रेन के गेट का पाइप पकड़ कर रखा था, जिसकी मदद से वह कई सेकंड के लिए ट्रेन पर लटका रहा। इसके बाद जीआरपी कांस्टेबल ने खींचकर उसकी जान बचाई।
यह घटना मंगलवार दोपहर नासिक की ओर जाने वाली (11058) पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। ये ट्रेन बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी, इस ट्रेन से देवलाली नासिक के रहने वाले बुजुर्ग फर्रुखुद्दीन सैया पानी और खाने का सामान लेने नीचे उतरे थे। तभी अचानक से ट्रेन चलने लगी ट्रेन को चला देख फरक उद्दीन ने दौड़ लगा दी और गेट का हैंडल पकड़ कर चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। अनबैलेंस होने पर उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में फंस गए।

बुजुर्ग को चलती ट्रेन में फंसा देखकर सीआरपी जवान प्रकाश तिवारी ने तुरंत मदद की और फरखुद्दीन को खींचकर बाहर निकाल लिया।जिससे उनकी जान बच गई। इसके अलावा प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य लोगों ने भी फरकुद्दीन को खींचने के लिए हाथ लगाया था। बताया जा रहा है कि करीब 20 फीट तक फराकुद्दीन ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसकर घिसट रहे थे।
सीआरपी जवान प्रकाश तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कल ड्यूटी प्लेटफार्म पर था पठानकोट एक्सप्रेस में एक यात्री का पैर फिसल गया था अभी चलती गाड़ी के बीच में प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गया था। उन्हें खींचकर बाहर निकाला। बाद में कुशीनगर ट्रेन से उन्हें उनके घर देवलाली नासिक रवाना किया।












Click it and Unblock the Notifications