शर्मनाक: दर्द से तड़पती रही गर्भवती, शराब पीकर सोता रहा डाक्टर

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में डाक्टर की लापरवाही का एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को भिंड के कस्बा अमायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती तड़पती रही और अस्पताल में मौजूद डाक्टर शराब के नशे में धुत सोता रहा। जिसके चलते प्रसव के दौरान एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह कि प्रसव नर्स व सफाई कर्मचारी महिलाओं ने करवाया। अगर समय रहते प्रसव न करवाया होता तो शायद महिला की जान भी जा सकती थी। दरअसल प्रसव के दौरान बच्ची मां के पेट में फंस गई थी।

bhind Doctor

नर्स और अस्पताल में मौजूद अन्य महिलाओं ने पेट में फंसी मृत बच्ची को निकाला। इसके बाद काफी देर तक प्रसूता दर्द से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल का कोई भी डाक्टर महिला के देखने तक नहीं आया। जबकि डाक्टर अस्पताल में मौजूद आवास में सो रहा था। जब डाक्टर को महिला के परिजन ने जगाया लेकिन वह फिर भी नहीं आया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि डाक्टर सुबह-सुबह शराब पीकर सो गए थे। पुलिस ने नवजात की मौत का मामला कायम कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस अस्पताल में यह लापरवाही का पहला मामला नहीं है इससे पहले एक और बच्ची की मौत हो गई थी। मामला जब सीएमएचओ के पास पहुंचा तो उन्होंने उस घटना की जानकारी करने के लिए कॉल किया तो उसका जवाब भी नहीं दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+