MP News: PM नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 175 से ज्यादा देशों ने अपनाया योग- सांसद विष्णुदत्त शर्मा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना के जुगलकिशोर मंदिर परिसर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने टीटी नगर में योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय दिवस पर 175 देशों ने योग कर अन्य देशों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने दुनिया के देशों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने की सलाह दी थी और दुनिया के देशों ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को आत्मसात किया।

Due to the efforts of PM Narendra Modi more than 175 countries adopted yoga - MP Vishnudutt Sharma

आज पूरे विश्व में योग की यश-पताका फहरा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में बूथ स्तर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कि यूं तो अनादिकाल से ही योग भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है। किसी भी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक साधना की सिद्धि से पूर्व योगाभ्यास द्वारा शरीर को साधने का कार्य योग द्वारा किया जाता है। महर्षि पतंजलि सहित अनेक योगशास्त्रियों ने योग के सरलीकरण का समहनीय कार्य किया, ताकि आम जनमानस के लिए योग सुलभ हो सके।

वर्तमान कालखण्ड में भारत के गौरव की यश-पताका को निरन्तर विश्व में लहराने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस भारतीय ज्ञान-मनीषा को समूची दुनिया में लोकप्रिय एवं नवीन पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा विश्व योग के साथ ही भारत के वैभव और निरन्तर प्रगति की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है। मोदी जी के प्रयासों से ही आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।

Due to the efforts of PM Narendra Modi more than 175 countries adopted yoga - MP Vishnudutt Sharma

योग के साथ स्वच्छता को भी अपनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के योग के संदेश को दुनिया के अन्य देश अपनाकर अपने आपको स्वस्थ रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज श्रीनगर में योग कर योग के साथ-साथ शांति का भी संदेश दिया। शर्मा ने कहा पन्ना में भी हर जगह आज योग एवं सामाजिक संस्थाओं से लेकर स्थानीय लोगों ने निरोगी काया रखने का संदेश दिया है। मैं पन्ना की जनता से आग्रह करता हूं कि योग के साथ-साथ वो स्वच्छता को भी अपनाकर आगे बढ़ाकर नया इतिहास रचेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र मिश्रा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने टीटी नगर स्थित मैदान में योग किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा एवं मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+