मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद गोविंद सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास, अब कभी नहीं लड़ेंगे विधायकी का चुनाव
Govind Singh Retired from Politics: लहार विधानसभा सीट से लगातार 7 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने राजनीतिक जीवन को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
Govind Singh Retired from Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस में 35 साल से विधायक रहे पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मंच से बड़ा एलान कर दिया है। गोविंद सिंह ने अब विधायक का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में ईवीएम गड़बड़ी कर सरकार बनाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है।
दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा खुद डॉक्टर गोविंद सिंह ने लहार में आयोजित आभार सभा कार्यक्रम के दौरान कर दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लहार की जनता का 35 वर्ष तक विधायक बनाये रखने के लिए आभार जताया तो वहीं अपने भाषण में अपनी भावनाएं भी व्यक्त की।

डॉक्टर गोविंद सिंह ने मंच से कहा अब ना तो वे नेता प्रतिपक्ष हैं ना पूर्व और भूतपूर्व विधायक हैं। अब वे सिर्फ जनता के लिए 1990 के पहले वाले डॉक्टर गोविंद सिंह हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्होंने निर्णय कर लिया है कि इस उम्र में कोई विधायक का चुनाव अब इस जीवन में नहीं लड़ना है। आगे जो भी चेहरा जनता उनके बीच से पार्टी के लिए चुनेगी वे उसका समर्थन करेंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर ईवीएम फर्जीवाड़े के जरिए सरकार में आने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी करने वाले कुछ लोग मिले थे। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के वोट मशीन पर किस तरह गड़बड़ किए जा सकते हैं उसका डेमो दिखाया था। इसके बाद इस बात का यकीन हो चुका है कि कहीं न कहीं चुनाव में परिणाम को प्रभावित करने के लिए ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की जाती है।
उन्होंने आगे कहा इस बार भी शुरू से ही चल रहा था कि कांग्रेस सरकार में आएगी चुनाव जीत रही है। अधिकारी से लेकर सर्वे एजेंसी और आम लोग तक इस बात का भरोसा दिला रहे थे। लेकिन चुनाव के परिणाम उसके विपरीत आए। अमित शाह ने कहा था उनकी पार्टी 160 सीटें जीतेगी और चुनाव में 163 सीटें आईं। उनकी इतना सटीक अंदाजा देख कर कह सकते हैं कि इलेक्ट्रिक मशीन में गड़बड़ करके ही ये सत्ता में आई है। उनका आरोप है की जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। तब से चुनाव में गड़बड़ी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications