7 साल पहले डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान चुरा ली किडनी, पता चला अब
नई दिल्ली। यूं तो डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है लेकिन जब वो ही अपने मरीज के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करें तो कोई उन्हें कैसे भगवान कहे?
ताजा मामला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले का है।


सुमित्रा की किडनी 7 साल पहले हुई गायब
बुंदेलखंड में कई वर्षों से किडनी का खेल चल रहा है। टीकमगढ़ जिला स्थित बगौरा गांव की सुमित्रा ने 2009 में पथरी (स्टोन) का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन उसने उत्तर प्रदेश स्थित झांसी में नीता शर्मा हॉस्पिटल में कराया था। उसके बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी।

यूपी के झासीं में कराया था ऑपरेशन
जब उन्होंने यूपी के ही मऊरानीपुर में अल्ट्रासाउंड कराया तो इस बात की जानकारी हुई की सुमित्रा की किडनी ही गायब है। सुमित्रा ने बताया कि सात साल पहले झांसी में जब वो ऑपरेशन कराने गई थी तो उसे सलाह दी गई थी कि वो अपने बच्चेदानी का आपरेशन करा ले। (फोटो में अपने पति सुमित रैकवार के साथ सुमित्रा)

ये है अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट
सुमित्रा को इस बात का पता ही नहीं था कि उसकी किडनी चुरा ली गई है। समय निकलता गया और सुमित्रा की तबीयत और भी खराब होती गई। जब तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उसन डॉक्टर को दिखाया जिसके बाद यह जानकारी हुई कि उसकी किडनी गायबै है।

तब दोनों किडनियां थीं
डॉक्टर के मुताबिक महिला का ऑपरेशन 7 अक्टूबर 2009 को हुआ था। उस समय कराए गए अल्ट्रासाउंड में उसकी दोनों किडनियां थीं। बीते माह जब महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो सुमित्रा का अल्ट्रासाउंड कराया गया। फिर डॉक्टर ने बताया कि सुमित्रा की तबीयत इसिलए लगातार खराब रहती थी क्योंकि उसकी एक किडनी निकाल ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications