Diwali 2023: उधना-मुजफ्फरपुर और कोटा-दानापुर Special Train के छठ पूजा तक बढ़ाए गए फेरे, Itarsi-Jabalpur रूट

Diwali 2023 Special Train: त्योहारी सीजन में खचाखच पैक जा रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को सुविधा देने रेलवे लगातार प्रयास कर रहा हैं। दीपावली और छठ पूजा पूजा के लिए भी यात्रियों की आवाजाही ज्यादा हैं। इसके मद्देनजर पश्चिम मध्य रेल जोन से गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं।

अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और यात्रियों की सुविधा के लिए उधना-मुजफ्फरपुर-उधना के मध्य तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 09013 उधना - मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11, 18 एवं 25 नवम्बर 2023 को उधना स्टेशन से रात्रि 22:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 08:20 बजे, जबलपुर 12:50 बजे, कटनी 14:35 बजे, सतना 16:20 बजे और तीसरे दिन भोर 04:30 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुँचेगी।

Diwali-2023-Udhna-Muzaffarpur-Kota-Danapur-Special-Train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09014 मुजफ्फरपुर - उधना स्पेशल ट्रेन दिनांक 13, 20 और 27 नवम्बर 2023 को मुजफ्फरपुर स्टेशन से सुबह 08:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 22:20 बजे, कटनी 23:35 बजे पहुंचकर दूसरे दिन जबलपुर 01:30 बजे, इटारसी 05:30 बजे और सायं 17:00 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट
यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में नंदूरबार, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 10 शयनयान श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन
कोटा से दानापुर के बीच यात्रियों के सफ़र के लिए स्पेशल ट्रेन को दोनों दिशाओं में 04-04 ट्रिप बढ़ाकर चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी 10 कोच, वातानुकूलित टू टियर 02 कोच, स्लीपर 06 कोच, सामान्य श्रेणी 02 कोच, 01 एसएलआर तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। जिससे कोटा से उत्तरप्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को अग्रिम आरक्षण का लाभ, भीड़ से राहत मिलेगा।

गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओ में अतिरिक्त 04-04 फेरे दिनांक 13 नवम्बर, 16 नवम्बर, 19 नवम्बर एवं 23 नवम्बर,2023 को कोटा से और दिनांक 14 नवम्बर, 17 नवम्बर, 20 नवम्बर एवं 24 नवम्बर,2023 को दानापुर से चलेगी।

गाड़ी सं 09817 कोटा से दानापुर के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 09:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:45 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:25 बजे कोटा पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य बारां, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+