मप्र के आयुष कुंडल से मिलने के बाद पीएम मोदी ने लिखा'यह मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया'

खरगोन, 24 मार्च। खरगोन, 24 मार्च। मध्य प्रदेश के खरगोन निवासी दिव्यांग आयुष का वर्षों पुराना ख्वाब पूरा हो गया। आखिर आयुष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो गई है।

Ayush Kundal

पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्ववीट कर लिखा कि 'आज आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। आयुष ने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया,वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है। अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए मैं उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहा हूं'

बता दें कि आयुष कुंडल मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह का रहने वाला है। दिव्यांग होने के कारण पैरों से पेंटिंग बनाता है। प्रधानमंत्री के साथ वो स्वामी विवेकानंद की एक पेंटिंग के साथ नजर आ रहे हैं। इनसे पहले आयुष सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से भी मिल चुके हैं।

आयुष खरगोन से 80 किमी दूर बड़वाह नगर में रहते हैं। वो जन्मजात विकारों के चलते पैरों पर खड़ा नहीं हो सकते हैं। उसके हाथ भी काम नहीं करते हैं। वो बोल भी नहीं पाते हैं। इतनी शारीरिक कमियां होने के बाद भी अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+