दूल्हे ने पहनी 'शेरवानी' तो गुस्साया वधू पक्ष, कहा- रस्में धोती-कुर्ते में करें, चले लाठी-पत्थर

धार। शादी में दूल्हे ने धोती-कुर्ते के बजाए 'शेरवानी' पहनी तो दुल्हन पक्ष के लोग गुस्सा हो गए। दोनों पक्षों में कहा-सुनी हुई और विवाद हिंसक हो गया। खूब पत्थरबाजी हुई। उसके बाद पुलिस पहुंची तो मामला काबू में आया। यह घटना मध्य प्रदेश के धार जिले की है।

मध्य प्रदेश की घटना

मध्य प्रदेश की घटना

पुलिस के घटनास्थल पहुंचने पर दोनों पक्षों के एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (अश्लील अधिनियम), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि, दूल्हे ने शादी में शेरवानी पहनी थी, जिसके बाद उसके और दुल्हन के परिवार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, दोनों पक्षों के लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पथराव किया और लोग भी हिंसक झड़प में शामिल हो गए।

हिंसक झड़प हुई

हिंसक झड़प हुई

यह घटना शनिवार को मंगबेड़ा गांव में हुई, जब दुल्हन के रिश्तेदारों ने जोर देकर कहा कि दूल्हा अपनी आदिवासी परंपरा के अनुसार शादी की रस्मों के दौरान 'धोती-कुर्ता' पहने, न कि 'शेरवानी'।
धामनोद थाना प्रभारी सुशील यदुवंशी ने कहा, 'धार शहर निवासी दूल्हे सुंदरलाल ने 'शेरवानी' पहन रखी थी, जबकि दुल्हन के रिश्तेदारों ने जोर देकर कहा कि शादी की रस्में 'धोती-कुर्ता' में की जाएं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और हिंसक झड़प हुई।

दूल्हे ने कही यह बात

दूल्हे ने कही यह बात

अधिकारी ने कहा कि, दोनों पक्षों के सदस्यों ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, बाद में दूल्हे सुंदरलाल ने कहा कि दुल्हन के परिवार के साथ कोई विवाद नहीं था, लेकिन दावा किया कि उसके कुछ रिश्तेदार लोगों पर हमला करने में शामिल थे।

आखिर में पूरी हुईं रस्में

आखिर में पूरी हुईं रस्में

दूल्हे ने कहा, "विवाद पोशाक को लेकर शुरू हुआ। मैं केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं जो मारपीट और पथराव में शामिल थे।"
घटना के बाद महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग धामनोद थाने पहुंचे और धरना दिया। थाने की कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि दुल्हन के रिश्तेदारों ने उन पर पथराव किया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि, यह जानकारी भी मिली है कि विवाद के बावजूद दूल्हा-दुल्हन के परिजन धार शहर पहुंचे और शादी की रस्में पूरी कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+