Alirajpur News: पत्नी पर प्रेमी के साथ अफेयर का शक, पति और देवर ने की बेरहमी से पिटाई
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां पिछले दिनों धार की तरह अलीराजपुर में पति और देवर ने महिला के साथ मारपीट की है। पति और देवर ने महिला के साथ मारपीट चरित्र शंका के चलती की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटनाक्रम के वीडियो में देखा जा सकता है कि, पति अपने भाई की मदद से महिला को पीटता नजर आ रहा है, जहां बेरहमी से यह तीनों लोग महिला को पीट रहे हैं। वहीं वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है, जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने मायके जा रही थी, तभी देवर ने उसे रोक लिया, और चरित्र शंका की बात करते हुए पिटाई शुरू कर दी। वहीं इसके बाद पति और अन्य देवर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की है। इधर, इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, पिछले दिनों धार से भी इसी तरह का घटनाक्रम सामने आया था, जहां इस घटनाक्रम ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था।
धार में हुआ था ऐसा ही घटनाक्रम
सोशल मीडिया पर धार जिले के टांडा का वायरल हुआ था, जहां कथित तौर पर शादीशुदा महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग जाने के बाद गुस्सा आए लोगों ने महिला के साथ मारपीट की थी। वहीं वीडियो सामने आते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की, कुछ लोग एक महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ पिटते नजर आ रहे थे। इधर, इस वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा की महिला चीख रही थी, चिल्ला रही थी, लेकिन कोई महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया था।
ये भी पढ़े- Dhar News: प्रेमी के साथ भागने के शक में शादीशुदा महिला की बेरहम पिटाई, सभी आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications