Dhar News: प्रेमी के साथ भागने के शक में शादीशुदा महिला की बेरहम पिटाई, सभी आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के धार से दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया था, जहां इस वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला की बेरहम पिटाई करते नजर आ रहे थे। वहीं इस वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में मारपीट करते दिखाई दे रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्त में आए लोगों में सरपंच भी शामिल है, सरपंच पर आरोप है की सरपंच के इशारे पर ही लोगों ने महिला के साथ मारपीट की है। इस पिटाई का वीडियो सामने आते ही सियासत भी रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस लगातार सरकार पर निशाना साधती नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो धार जिले के टांडा का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर शादीशुदा महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग जाने के बाद गुस्सा आए लोगों ने महिला के साथ मारपीट की है। वहीं वीडियो सामने आते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की, कुछ लोग एक महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ पिटते नजर आ रहे हैं। इधर, इस वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा की महिला चीख रही है, चिल्ला रही है, लेकिन कोई महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई, तो वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव छोड़कर चला गया। महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और अज्ञात लोगों ने सरेआम उसके साथ मारपीट की है।
एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि, अज्ञात व्यक्ति एक महिला को पीट रहा है। इसे देखने के बाद, मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल की जाँच की, और इसे तस्दीक किया। इसके बाद, मुख्य आरोपी जिस व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट की थी उसे गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़े- NEET स्टूडेंट को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का सपना दिखाकर किया गलत काम












Click it and Unblock the Notifications