Lok Sabha Elections 2019 : बालाघाट में बीजेपी में गहराई खींचतान, सांसद का विधायक पर आरोप
Balaghat News, बालाघाट। बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बदले जाने का विरोध के सख्त विरोध शुरू हो गया है, जहां सांसद और मंत्री समर्थकों के बीच घमासान देखने को मिला, वहीं बीजेपी प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन वापस जाओ के नारे भी सुनने को मिले।

बीजेपी में जारी खींचतान के बीच सांसद बोध सिंह भगत ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। हालांकि उन्हें विश्वास है कि पार्टी बालाघाट-संसदीय सीट पर प्रत्याशी बदलकर उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देगी।ऐसा नहीं होने पर उन्होंने विकल्प खुले होने के साफ संकेत दे दिया है।
दरअसल, पूर्व मंत्री और विधायक गौरी शंकर बिसेन पर ढालसिंह बिसेन को टिकट देने का आरोप लगा है जबकि गौरी शंकर बिसेन ने आरोपों से इनकार किया है। साफ है कि बालाघाट बीजेपी में बगावत चरम पर पहुंच गई है। दो दिग्गज नेताओं की आपस में ठन चुकी है। इसका नतीजा शायद आने वाले चुनाव में देखने को मिल जाएगा।
जानिए बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट का इतिहास
इस संबंध में विधायक गौरीशंकर बिसेन का कहना है कि नामांकन फार्म जिला निर्वाचन अधिकारी के पास से कोई भी ले सकता है। हमारे अनेक कार्यकर्ता फार्म लेते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। अभी समय का इंतजार किजिए। इस वक्त पार्टी के सामने एक ही लक्ष्य है कि नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है।
सांसद बोधसिंग भगत के द्वारा लगाए गए आरोपों को उन्होंने निरमूर (गलत) बताया और कहा कि टिकट वितरण का कार्य हमारी शीर्ष नेतृत्व करता है हम नहींं। किसी एक व्यक्ति के कहने से फैसले नहींं होते। उन्होंने यह भी कहा है कि आरोप लगाना सामान्य बात होती है उसके तह में जायेगे। तो वास्तविकता अलग होगी।












Click it and Unblock the Notifications