MP News: फाइल बढ़ाने के लिए BJP नेता और खनिज अधिकारी के बीच हुई नोंकझोंक, जमकर चले शब्दबाण
मध्यप्रदेश के देवास से महिला अधिकारी और देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव के बीच बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें खनिज विभाग की महिला अधिकारी और देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव किसी बात पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और शब्दबाण चलाते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है की देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ खनिज विभाग की महिला अधिकारी के ऑफिस में घुस जाते हैं, जहां वे अपने समर्थक के किसी मामले को लेकर महिला अधिकारी के साथ बातचीत कर रहे हैं।

वहीं महिला अधिकारी भी अपना पक्ष रखती नजर आ रही है। वहीं अब दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इधर, इस घटनाक्रम के बाद खनिज विभाग की महिला अधिकारी और देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने अपना-अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा है।बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का सियासत का कितना असर दिखाई देता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में BJP नेता राजेश यादव अपने किसी समर्थक को लेकर खनिज अधिकारी के पास पहुंचे थे, जहां यादव का आरोप था कि, लंबे वक्त के बाद भी समर्थक की फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही। वहीं खनिज अधिकारी फाइल आगे ना बढ़ाने का कारण बताती नजर आ रही हैं। इस बीच यादव के कुछ समर्थक भी महिला खनिज अधिकारी के ऑफिस में घुस गए थे, जिससे महिला अधिकारी नाराज हो गई थी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच तालमेल ना बैठ पाने का उदाहरण पेश किया है।
ये भी पढ़े- कौन है दिग्विजय सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन?, उमा भारती ने बताई राज की बात












Click it and Unblock the Notifications