द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह ने पुल‍िस अध‍िकारी का पकड़ा कॉलर, शिवराज बोले-पूर्व CM का व्यवहार अशोभनीय

भोपाल, 29 जुलाई। कांग्रेस सांसद व पूर्व मुख्‍यमंत्री द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह ने ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव के दौरान एक पुल‍िस अध‍िकारी का कालर पकड़ कर झूमाझटकी कर दी। कलेक्‍टोरेट गेट पर च‍िक‍ित्‍सा श‍िक्षा मंत्री व‍िश्‍वास सारंग और द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह के बीच पहले तकरार हुई, जैसे ही वे गाड़ी से उतरे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें घेर ल‍िया, ज‍िसके बाद पुल‍िस बीच आई और मामला ब‍िगड़ गया और झूमाझटकी के बीच द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह ने उन्‍हें हटा रहे एक पुल‍िस अध‍िकारी का कॉलर पकड़कर झूमाझटकी कर दी।

द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह ने पुल‍िस अध‍िकारी का कॉलर पकडा

दरअसल मप्र की राजधानी भोपाल में ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव के दौरान श‍िवराज सरकार में च‍िकि‍त्‍सा श‍िक्षा मंत्री व‍िश्‍वास सारंग व भाजपा नेता कुछ सदस्‍यों के पर‍िजन को वोट डालवाने ला रहे थे, इसी दौरान पूर्व सीएम द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह ने इस पर आपत्‍त‍ि लेते हुए कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उनके इस आरोप से मंत्री विश्वास सारंग झल्ला गए और जब वह गाड़ी से उतरे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें घेर ल‍िया था। स्‍थ‍ित‍ि संभालने पुल‍िस आगे आई और कांग्रेस‍ियों को पीछे हटाने के ल‍िए प्रयास किए तो उसी दौरान एक पुल‍िस अध‍िकारी से उनकी धक्‍का-मुक्‍की होने लगी, ज‍िसके बाद उन्‍होंने कॉलर पकड़ ल‍िया।

पूर्व सीएम को अभद्र व्‍यवहार शोभा नहीं देता: श‍िवराज
द‍िग्‍व‍िजय स‍िंह की पुल‍िस अध‍िकारी की कॉलर पकड़ने का वीड‍ियो सामने आने के बाद मप्र के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज स‍िंह चौहान ने कहा कि इस तरह का अभद्र व्‍यवहार एक पूर्व सीएम को शोभा नहीं देता है। वह अपने हॉथों से एक पुल‍िसकर्मी का कॉलर पकड़ते हैं, च‍िल्‍लाते हैं और कलेक्‍टोरेट गेट को तोड़ का प्रयास करते हैं। यह अपमानजनक है। लोकतंत्र में जीत और हार होती रहती है। लेक‍िन एक पुल‍िस वाले को पकड़ने का अध‍िकार क‍िसने द‍िया? मैं इसकी न‍िंदा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+