दिग्विजय के दावे पर शिवराज ने कहा नहीं खरीदे बुर्के
भोपाल। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह अभी तक तो सिर्फ शब्द बाण चलाते हुए नजर आते थे, आज पुख्ता सबूत के साथ सामने आये हैं और दावा किया है कि बुधवार को भोपाल में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के लिये भाजपा ने बुर्के खरीदे हैं। वो भी सौ-पचास नहीं, पूरे के पूरे 10 हजार बुर्के। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के इस आरोप का खंडन किया है, लेकिन मध्य प्रदेश सवाल के सामने एक प्रश्न-चिन्ह जरूर लाकर खड़ा कर दिया है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को अभी भी मुसलमानों का पूरा सपोर्ट नहीं प्राप्त हुआ है। और उसे पाने के लिये मोदी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह ने जो दावा किया है, उससे ऐसा लगता है कि भाजपा बुर्के में महिलाओं को लाकर इस धारणा को समाप्त करना चाहती थी। दिग्विजय ने मीडिया के सामने यह दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदौर की एक होल-सेल दुकान से 10 हजार बुर्के खरीदे हैं।

रसीद की कॉपी दिखाते हुए दिग्विजय ने कहा कि उनके सहयोगी ने जब दुकानदार से बुर्के खरीदने वाले का मकसद पूछा तो बताया कि किसी सरकारी आयोजन के लिये बुर्के खरीदे गये हैं। दिग्विजय ने सीधे तौर पर भाजपा पर आरोप गढ़ दिया कि पार्टी रैली के लिये ये बुर्के सरकारी पैसे से खरीदे गये हैं।
उधर शिवराज ने इस आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि दिग्विजय फर्जी कागज को रसीद बता कर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications