Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या मध्य प्रदेश के गांव चाटूखेड़ा में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए दो परियां आईं? जानिए पूरा मामला

राजगढ़, 3 जून। देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ना मौतों का सिलसिला थम रहा है ना ही अफवाहों का। कोरोना वायरस के संक्रमण ही अफवाहें भी खूब फैल रही हैं। जान संकट में देख कई लोग इन अफवाहों पर आंख मूंदकर भरोसा भी कर रहे हैं।

Did two fairies come to save people from Corona in Chatukheda village of Madhya Pradesh

इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव चाटूखेड़ा में सामने आया है। यहां पर अफवाह फैली कि गांव में दो परियां आईं हुई हैं, जो लोगों को कोरोना वायरस से बचा रही हैं। इसके बाद सैकड़ों लोग कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए एकत्रित हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव चाटूखेड़ा में लोगों के बीच अफवाह फैली की दो महिलाओं के शरीर में देवपरियों की आत्मा आ गई। इन महिलाओं के हाथों से जो भी पानी छिड़कवाएगा, उसे कोरोना नहीं होगा।

यह अफवाह पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग इन 'परियों' को देखने के लिए मंदिर के बाहर एकत्र होने लगे।
हालांकि बाद में इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+