बायो डीजल गोदाम में 3 बड़े धमाकों से दहला MP का धूलेट गांव, दहशत में कटी ग्रामीणों की रात

धार, 1 मार्च। मध्य प्रदेश के धार जिले से गुजर रहे इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के किनारे बसा गांव धूलेट बीती रात तीन धमाकों से दहल उठा।

dhar News

दरअसल, गांव धूलेट में ढाबे के पास स्थित बायो डीजल के गोदाम में देर रात आग लग गई। डीजल के टैंकर में आग लगने से तीन धमाके हुए, जो दूर-दूर तक सुनाई दिए।

इन धमाकों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। अचानक हुए ब्लास्ट के कारण पूरे गांव दहशत फैल गई और ग्रामीणों की रात खौफ में गुजरी। मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि धूलेट में संचालित हो रहे बायो डीज़ल के गोदाम पर सोमवार रात करीब लगभग 11 बजे अचानक आग लगी।

आग सबसे पहले बायो डीजल से भरे टैंकर में लगी। आग की चपेट में पास में खड़े 2 टैंकर सहित अन्य सामान भी आ गया, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश तथा एसडीओपी आरएस मेड़ा, राजगढ़ थाना प्रभारी रतनलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सरदारपुर एसडीओपी रामसिह मेड़ा ने बताया कि अवैध रूप से रिफलिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। मामले में बायो डीजल गोडाउन संचालित करने वाले आमीन अंसारी निवासी राजगढ़ तथा गोदाम की जमीन मालिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+