Chhindwara by election: अमरवाड़ा में भी कहीं इंदौर जैसा ना हो जाए, कांग्रेस ने भरवारा डमी फॉर्म
Amarwara assembly by-election: इंदौर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ जो हुआ, उसका डर अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में भी दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने इंदौर जैसी स्थिति न बन सके इसके लिए इस बार एक और ताकतवर नेता से यहां पर नामांकन दाखिल करवाया है, हालांकि कांग्रेस धीरन शाह को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है, फिर भी कोई रिस्क नहीं लेते हुए यहां से जिला पंचायत के सदस्य का नाम भी नामांकन दाखिल करवाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में लोकसभा चुनाव में जो हुआ उसके बाद इस उप चुनाव में कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। प्रदेश कांग्रेस को दिल्ली से यह हिदायत मिली है की इंदौर लोकसभा जैसा यहां ना हो की उम्मीदवार ही एन वक्त पर पार्टी छोड़कर चला जाए।

इस बार आनंद फानन में जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम का नाम भी नामांकन में भरवारा गया है। नवीन मरकाम ने भी अपना नामांकन धीरज शाह इनवाती के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के नेताओं के साथ भरा।
कुल ₹2 लाख रुपए प्रत्याशी के पास
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने अपने नामांकन के दौरान दिए गए एफिडेविट में बताएं कि उनके पास ₹2 लाख नगद हैं। उनके एक बैंक में 28 और एक बैंक में 42 हजार रुपए जमा है। उनके पास एक मोटरसाइकिल है जो पत्नी के नाम पर है धीरन शाह के पास 3 लाख 45000 और पत्नी के पास 1 लाख 30 हजार की संपत्ति है।
नवीन मरकाम का टिकट था तय
नवीन मरकाम का टिकट लगभग यहां से ते माना जा रहा था लेकिन कमलनाथ और कांग्रेस की कुछ नेता चाहते थे कि आंचलकुंड दरबार से जुड़ा परिवार यदि चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाए तो कांग्रेस और मजबूत हो जाएगी इसी रणनीति के तहत कमलनाथ ने धीरन शा से बात की और उन्हें चुनाव लड़ने को तैयार किया। कमलनाथ से बात होने के बाद ही धीरन शाह ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया और चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवार बनाकर उतरे।












Click it and Unblock the Notifications