भतीजे को तीर लगा देख आरएसएस नेता चाचा ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी अर्थी
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में आरएसएस नेता और उसकी भतीजे की अर्थी एक साथ उठी है। भतीजे की हत्या के बाद चाचा ने भी सदमे में दम तोड़ दिया।

घटना धार जिले के गांव खरवाली गांव की है। यहां रहने वाले आरएसएस के जिला कार्यवाहक तेर सिंह का भतीजा नवीन अपने घर के पीछे स्थित बाथरूम की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी तीर मारकर हत्या कर दी। हत्या किसने की और क्यों की। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
चाचा तेर सिंह तत्काल नवीन को लेकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे धार रैफर किया गया। बुरी तरह से ज़ख्मी नवीन को बचाया नहीं जा सका। उसकी धार ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। भतीजे नवीन की मौत से गहरे सदमे में आए तेर सिंह को भी उसी दौरान दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो लोगों की मौत से खरवाली गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद गांव वाले टांडा थाना पहुंचे और मामले के खुलासे और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांगी की है।












Click it and Unblock the Notifications