धार Mob lynching की ये तस्वीरें और VIDEO देख कांप उठेगी आपकी भी रूह, भाजपा नेता गिरफ्तार


धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में 5 फरवरी 2020 को मॉब लिंचिंग हैवानियत की सारी हदें पार कर देने, ग्रामीणों की बर्बरता और पीट-पीटकर जान लेने वाली थी। धार मॉब लिंचिंग की तस्वीरें और वीडियो देखने वालों की रूह कांप उठती है। बता दें कि मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर के खड़किया गांव में बच्चा चोरी के शक में 6 लोगों के साथ हुई मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने भाजपा नेता समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मनावर टीआई समेत ये हुए सस्पेंड

मनावर टीआई समेत ये हुए सस्पेंड

मनावर टीआई युवराज सिंह चौहान, एसआई और 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। हमले में एक किसान के ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि 5 किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज इंदौर के चोइथराम अस्पताल में चल रहा है।

 मृतक के परिवार को दो लाख की सहायता

मृतक के परिवार को दो लाख की सहायता

गुरुवार सुबह घायलों से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज प्रदेश सरकार करवाएगी। मंत्री ने मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा भी की। सभी पांचों किसान उज्जैन जिले के लिंबी पिपलिया गांव के हैं। जबकि ड्राइवर शिवखेड़ा गांव का था।

 40 ज्यादा लोगों की पहचान

40 ज्यादा लोगों की पहचान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- वीडियाे के आधार पर 40 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। घायलों का इलाज सरकार करवाएगी। वहीं, खेल मंत्री जीतू पटवारी गुरुवार को उज्जैन जिले के लिंबी पिपलिया गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

 भाजपा सरपंच समेत 5 को किया गिरफ्तार

भाजपा सरपंच समेत 5 को किया गिरफ्तार

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि मामले रमेश जूनापानी, सत्या पिता तसल्लया, गलिया पिता भूरा निवासी भूतिया समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी वीके सिंह ने कहा कि मनावर घटना में टीआई, सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को लाइन अटैच कर दिया गया है। वीडियाे में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की यदि लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 गणेश की शवयात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

गणेश की शवयात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

गुरुवार सुबह शिवखेड़ा गांव में गणेश पिता मनोज पटेल की शवयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों के अनुसार, शिवखेड़ा गांव की आबादी लगभग एक हजार है। लेकिन, शवयात्रा में दो हजार से अधिक लोग थे। शिवखेड़ा के सरपंच उमराव सिंह चौहान के अनुसार, गणेश का शव बुधवार रात को ही गांव में पहुंच गया था।

 मॉब लिंचिंग में मारे गए गणेश की पिता की बीस साल पहले मौत

मॉब लिंचिंग में मारे गए गणेश की पिता की बीस साल पहले मौत

गणेश के शव काे उसके घर के बजाय पड़ोसी मोहनलाल के घर में रखा था। गणेश के पिता की 20 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके पास 18 बीघा जमीन है, जिस पर वह खेती का कार्य करता था। उसके घर में दादी शांतिबाई, मां भूरीबाई, पत्नी शिवानी और 3 साल की बेटी अनन्या है जिन्हें गुरुवार सुबह ही हादसे के बारे में बताया गया। गणेश का अंतिम संस्कार चाचा के लड़के शुभम पटेल ने किया।

 क्या है धार मॉब लिंचिंग

क्या है धार मॉब लिंचिंग

उज्जैन जिले के लिंबी पिपलिया गांव के पांच खेत मालिकों ने धार जिले के खड़किया गांव के कुछ लोगों को मजदूरी के लिए रखा था। इसके एवज में 50 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। कुछ दिन मजदूरी करने के बाद ये लोग भाग गए। इसी राशि को लेने के लिए खेत मालिक दो कारों में सवार होकर बुधवार सुबह खड़किया पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। वे जान बचाकर मनावर के बोरलाय गांव पहुंचे तो खड़किया के लोगों ने फोन कर अफवाह फैला दी कि वे बच्चा चोरी कर भागे हैं।

 गाडियों पर लाठी पत्थरों से हमला

गाडियों पर लाठी पत्थरों से हमला

हाट बाजार होने से बरलाय में काफी भीड़ थी। उन्होंने किसानों की गाड़ियां देखते ही लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी ने भी मदद नहीं की। लोग वीडियो बनाते रहे। इतना ही नहीं, गुस्साई भीड़ ने दोनों कारों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आसूं गैस के गोले दागने पड़े।

 पांचों किसानों का इंदौर में उपचार चल रहा

पांचों किसानों का इंदौर में उपचार चल रहा

एक कार के चालक गणेश पटेल की बड़वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि जगदीश राधेश्याम शर्मा (45), नरेंद्र सुंदरलाल शर्मा (42), विनोद तुलसीराम मुकाती (43), रवि पिता शंकरलाल पटेल (38) को इंदौर लाया गया है। इनमें से रवि की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+