कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा सांप और नेवले की लड़ाई, धार में BJP सांसद सोलंकी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

MP BJP News: सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग के साथ-साथ जैन समाज को भी अपमानित करने का काम किया। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, वहां बेलगावी जिले में जैन संत की नृशंस हत्या कर दी गई। उनकी लाश के टुकड़ों का अंतिम संस्कार करना पड़ा, कांग्रेस राज में जैन संत भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में किस मुहं से प्रियंका गांधी जैन तीर्थ मोहनखेड़ा आ रही इसका जवाब उन्हें देना होगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने धार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश का गौरव है कि आजादी के अमृत काल में जनजातीय वर्ग से आने वाली द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं, प्रदेश की जनजातीय समाज से आने वाली बेटी अनुसुईया उइके पूर्वोत्तर के राज्य में राज्यपाल हैं।

Dhar, BJP MP Sumer Singh Solanki targeted Priyanka Gandhi over Jain pilgrimage Mohankheda

कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय वर्ग को अपमानित करने का काम किया

सुमर ने कहा कि कांग्रेस ने कभी जनजातीय वर्ग से आने वाली स्वर्गीय जमुना देवी जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। आज कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जनजाति वर्ग के हमारे भाई-बहनों का जीवन नर्क से बदतर हो गया है। कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय वर्ग को अपमानित करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि बंटाधार के कुशासन में आदिवासी दर-दर भटकने को मजबूर था, कमलनाथ ने भी जनजातीय वर्ग के प्रति कुंठापूर्ण शासन किया, कमलनाथ के समय कांग्रेस ने एमपीपीएससी की परीक्षा में हमारे भील जनजाति के भाई-बहनों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताने का काम किया था वहीँ कमलनाथ सरकार के समय सिंगरौली जिले में एक सात साल की जनजातीय वर्ग की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, इस घटना में कांग्रेसी प्रशासन की निरंकुशता दिखी थी।

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा सांप और नेवले की लड़ाई साबित हुई

प्रदेश प्रवक्ता डॉ सोलंकी ने कहा कि हिंसा पसंद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की धरती में भी यात्रा निकाली, जिसका नाम जन आक्रोश यात्रा दिया। लेकिन कांग्रेस की यह यात्रा सांप और नेवले की लड़ाई साबित हुई, जिसमें पग-पग आक्रोश और डगर-डगर रोष था। जन आक्रोश यात्रा में अजय सिंह चुरहट से और अरुण यादव बुधनी विधानसभा से खुद चुनाव हार गए थे, लेकिन वह आज जन आक्रोश यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ चुनाव में हमेशा पराजित सुरेश पचौरी भी नेतृत्वकर्ता थे,लेकिन पुराने नेताओं को कमलनाथ ने मौका नहीं दिया।

कांग्रेस के कुकृत्यों पर प्रियंका जी चुप्पी तोड़ेंगी ?

सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रियंका गांधी आप महिलाओं के दुःख दर्द को बेहतर समझती है। लेकिन आपकी पार्टी के ही नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेत्री को 'टंच माल' कहते हैं, तो सज्जन वर्मा 'बच्चे पैदा करने की मशीन' कहते हैं,सुखदेव पांसे महिला को 'नाचने-गाने वाली' कहते हैं, तो तरुण भनोट 'बेवकूफ महिला' कहते हैं। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार महिला उत्पीड़न करते हैं, तो आपकी ही पार्टी के विधायक ट्रेन में महिला से छेड़खानी करते हैं।

उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि उमंग सिंघार की पत्नी ने सोनिया जी को चिट्ठी लिखी थी, उसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आपकी पार्टी के नेता सिंघार महिलाओं का शोषण करते हैं, इस चिट्ठी पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा खुद कांग्रेसी नेताओं के उत्पीड़न से परेशान हैं। क्या आप उनसे माफी मांगेंगी? आपके यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. पर आपकी पार्टी की नेता अंकिता दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया है, आपके निजी सचिव संदीप सिंह तक पर कांग्रेस नेता अर्चना गौतम ने बदसलूकी का आरोप लगाया, ऐसे सभी मामलों में आपकी चुप्पी कब टूटेगी?

कांग्रेस की थोथी गारंटियों पर जनता को भरोसा नहीं

प्रदेश प्रवक्ता डॉ सोलंकी ने कहा कि प्रियंका जी आप पिछली बार जब मध्य प्रदेश आई थीं, तब आपने 6 गारंटी दी थी, आपके भाई राहुल जी ने भी गारंटी दी, प्रियंका जी आपकी इन थोथी गारंटियों पर अब प्रदेश की जनता को भरोसा नहीं है? कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान रेपस्थान बन रहा है। छत्तीसगढ़ में आए दिन बेटियों से बलात्कार, उन्हें जिंदा जला दिया जाता है और आपका दोहरा चरित्र यह है कि भाजपा शासित राज्यों में होने वालीं हर छोटी घटना पर ट्विटर की चिड़िया उड़ाती है लेकिन आप कांग्रेस शासित राज्यों में होने वाली जघन्य घटनाओं पर सलेक्टिव चुप्पी रखती है। क्या सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना ही आपकी राजनीति का केंद्र है?

उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही हमारी सहरिया, भारिया और बैगा आदिवासी बहनों की 1 हजार रुपये की सहायता बंद कर दी, आदिवासी बहनों को छलने वाले कमलनाथ जी पर आप क्या राय देंगी? आपकी पार्टी के नेता रानी दुर्गावती, रानी कमलापति, रानी अवंती बाई के गौरव गान का विरोध करते हैं, आपके नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने रानी कमलापति के विषय में कहा था, कौन रानी कमलापति, वह रानी कमलापति के शौर्य को मानने को राजी नहीं थे, इस पर आप क्या बोलेंगी ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+