Damoh: देवरान हत्याकांड में प्रशासन का एक्शन, हत्यारों के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

MP के दमोह जिले के देवरान में मंगलवार को हुए तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को प्रशासन का बुल्डोजर गांव पहुंचा और हत्यारों के अतिक्रमण पर बुल्डोजर का कहर बरपा और अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया।

देवरान ट्रिपल हत्याकांडः आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

मप्र के दमोह जिले में पथरिया तहसील के देवरान गांव में मंगलवार सुबह हुए गोलीकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याओं के बाद प्रदेश भर में मामला गर्माया हुआ हैं। दलित समाज द्वारा आरोपियों के घर और अतिक्रमण तोड़ने के अल्टीमेटम के 24 घंटे के अंदर प्रशासन का बुल्डोजर गांव में अतिक्रमण पर चल गया है। एसडीएम के नेतृत्व व भारी पुलिसबल की मौजूदगी में जेसीबी से अपराधियों का अतिक्रमण ढहाया गया है। एसडीएम अंजली द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर हत्याकांड के आरोपियों के अवैध निर्माण को नगर पालिका अमले और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ गया है।

देवरान ट्रिपल हत्याकांडः आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

3 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई थी

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देवरान गांव में दीपावली के दूसरे दिन दो परिवारों के बीच हुए विवाद के बाद एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आज जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में नगरपालिका के अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। हत्याकांड के बाद से परिजनों एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा लगातार आरोपियों के अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही थी।

दो दिन पहले ही नोटिस चस्पा किया गया था
राजस्व विभाग द्वारा दो दिन पहले ही आरोपियों के घर पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा किया गया था। दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के निर्देश पर एसडीएम गगन बिसेन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह की मौजूदगी में हत्याकांड के आरोपियों के मकान और दुकान को तोड़ने की कारवाई की गई इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को हटाने की कारवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+