MP: अंधविश्वास! भक्त ने माता को पहले चढ़ाया 1 किलो का घंटा... फिर काट ली अपनी जीभ, हालत गंभीर
सनातन धर्म में नवरात्र का काफी महत्व है। इन नौ दिन लोग शक्ति की पूजा-आराधना करते हैं। रविवार यानी 15 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में लोग माता रानी के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान देने वाला मामला सामने आया है। आप इसे आस्था कहें या अंधविश्वास, लेकिन यहां एक युवक ने अपनी जीभ काटकर माता के चरणों में चढ़ा दी है।
दरअसल, पूरा मामला मुरैना जिले के बसैया माता मंदिर का है। बताया जा रहा है कि यहां तिवारी का पुरा निवासी सतीश जाटव नवरात्री के अवसर पर बीते रोज से ही व्रत रखे हुए था। आज सुबह वह अचानक घर से निकला और बाजार जा पहुंचा। यहां से उसने माता के लिए कपड़े और 1 किलो का घंटा खरीदा। फिर वह बसैया स्तिथ काली माता के मंदिर पहुंचा। यहां उसने पहले पूजा अर्चना की, घंटा चढ़ाया और फिर एकाएक चाकू से अपनी जीभ काट दी।

युवक ने जीभ काटकर माता के चरणों में चढ़ा दी। उधर, यह मंजर देख रहे मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के भी होश उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सतीश के मुंह से खून की धार निकल रही थी। जिसके बाद इस घटना की सूचना फौरन बसैया थाना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने पुलिस की मदद से सतीश को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
Recommended Video
वहीं घायल युवक के पिता मेहताल सिंह का कहना है कि "नवरात्रि का समय है और सतीश कल से ही व्रत में था। आज सुबह वह अचानक से बोला कि मुझे तो माता को कपड़े और एक किलो का घंटा चढ़ाना है। साथ ही अपनी जीभ भी चढ़ाऊंगा। सतीश के पिता ने कहा कि हमने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन वह कब मंदिर गया और कब से सब हुआ, कुछ पता ही नहीं चला। जब फोन आया तब पता चला है।"












Click it and Unblock the Notifications