सीएम शिवराज सिंह का MP PSC आयु सीमा में छूट का बड़ा ऐलान, उम्मीदवारों की उम्र 3 साल बढ़ाने का फैसला
भोपाल, 19 सितंबर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में आयु सीमा में छूट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद कोविड की वजह से नुकसान झेलने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने एमपीपीएसी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का घोषणा की है।
Recommended Video

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में सीएम ने बताया कि COVID-19 के चलते PSC की परीक्षाएं ना होने पर आवेदन के जो पात्र युवा आयु सीमा पार कर गए हैं, उनके साथ न्याय हो सके, इसलिए उनकी मांगों के आधार पर PSC की परीक्षा में केवल 1 वर्ष के लिए आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 3 साल बढ़ाने का फैसला हम कर रहे हैं।
ऐसे में कोरोना के मद्देनजर लागू किया गया लॉकडाउन और तमाम प्रतिबंधों की वजह से उम्मीदवारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इतना ही नहीं कई ऐसे भी मामले देखे गए हैं कि उम्मीदवार कोरोना के कारण परीक्षा नहीं दे पाए और ओवरऐज हो गए। ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए शिवराज सरकार ने यह कदम उठाया है। ऐसे में अब MP PSC परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का ऐलान किया गया है। ध्यान रहे कि यह नियम सिर्फ एक साल के लिए लागू किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications