MP: पति-पत्‍नी में व‍िवाद, दुकान में ही लात-घूंसों से कर दी पत्‍नी की प‍िटाई

सागर, 27 जून। मप्र के सागर ज‍िले का एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक पत‍ि कपडे की दुकान में अपनी पत्‍नी की बेरहमी से लात-घूसों से प‍िटाई कर रहा है। मह‍िला बचाव में चीखती रहती है, लेकिन पति‍ सुनने को तैयार नहीं, कभी जमीन पर पटक कर तो कभी स‍िर के बाल पकडकर घसीटता नजर आता है। यह वीड‍ियों उनकी बेटी ने ही बना डाला और प‍िता के ख‍िलाफ थाने में एफआईआर भी करा दी।

पत्‍नी की बेरहमी से प‍िटाई

दरअसल सागर के बंडा ब्‍लॉक में शान्‍त‍िनगर मेन रोड पर रहने वाले प्रदीप जैन का खेती की जमीन बखरने और बेचने को लेकर व‍िवाद हो गया। पहले भी उनमें इस मसले पर व‍िवाद होता रहा है। रव‍िवार को जब पत‍ि-पत्‍नी में बहसबाजी हुई तो पत‍ि प्रदीप ब‍िफर पडा और तैश में आकर दुकान पर ही पत्‍नी को बेरहमी से पीटने लगा। गुस्‍से में उसने आव देखा न ताव और लगा पत्‍नी पर लात-घूसे बरसाने। पत्‍नी जमीन पर ग‍िरी तो उसने उसके चेहरे पर भी लाते मारना शुरू कर द‍िया। इतने से मन नहीं भरा तो उसने पत्‍नी के स‍िर के बाल पकडकर उसे घसीटना शुरू कर द‍िया। पत‍ि की बेरहमी की मार से पत्‍नी बेहोश हो गई।
पत्‍नी की बेरहमी से प‍िटाई

बेटी चुपके से बना रही थी वीड‍ियाे
प्रदीप जैन की छोटी बेटी उसे मां को मारने से मना करती रही, लेक‍िन जब प्रदीप ने एक न सुनी तो बेटी ने मोबाइल से प‍िता द्वारा मां को पीटे जाने का वीड‍ियो र‍िकॉर्ड कर ल‍िया और थाने पहुंच गई। उसने जब थानेदार और पुल‍िसकर्म‍ियों को वीड‍ियो द‍िखाया तो तुरंत एफआईआर ल‍िखकर घर पहुंचे, लेक‍िन तब तक प्रदीप घर से भाग गया था।

मह‍िला उत्‍पीडन का मामला दर्ज
बंडा थाना के प्रभारी अनूप स‍िंह ने बताया कि बेटी द्वारा बनाए गए वीड‍ियों के आधार पर उसके प‍िता पर मह‍िला उत्‍पीडन सह‍ित अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ल‍िया गया है। आरोप‍ी पत‍ि घर से भाग गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+