MP News: हाई सिक्योरिटी के बीच थाने पहुंची गाय, पुलिस की ऐसी सुरक्षा देख लोग हुए हैरान

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा हैं। बाजारों में भटकने वाली गाय पुलिस की हाई सिक्योरिटी में गुजरती हुई दिखाई दे रही है।

यहां एक गाय की सुरक्षा में 2 वर्दीधारी पुलिस कर्मी और 3 बिना वर्दी के बाकायदा पुलिसकर्मी साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगभग दो किलोमीटर तक इस हाई गाय का रोड शो हुआ।

High Security Cow Damoh,

बाजार में पुलिस सुरक्षा में चल रही गाय को देखकर लोग हैरान थे। एक दूसरे से इसकी जानकारी ले रहे थे तो कुछ लोगों ने साहस करके पुलिस वालों से ही पूछ लिया कि हाई सिक्योरिटी में चल रही ये गाय आखिर कौन है।

दमोह में बीते कुछ महीनों से गोवंश की तस्करी को लेकर पुलिस सक्रिय है। दमोह की कसाई मंडी इलाके पर खास नजर रखी जा रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कसाई मंडी क्षेत्र में एक गाय बंधी हुई है। जिसे लेकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी गाय अपनी नहीं बताया।लिहाजा पुलिस ने गाय को अपने साथ ले जाना उचित समझा। एक पुलिस वाले ने गाय की रस्सी पकड़ी और बाकी पुलिस वाले गाय के आसपास उसकी सुरक्षा में चल पड़े और गाय को कोतवाली पुलिस थाने में लाकर बांध दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह के जानकारी अनुसार अगर कोई इस गाय पर अपना हक जताता है तो उसे गाय दे दी जाएगी। फिलहाल गाय पुलिस सुरक्षा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+