MP: दमोह पुलिस ने गुजरात में चोर को जिंदा पकड़ा, शव लेकर लौटी!
दमोह जिले के खड़ेरी गूगराकला जैन मंदिर में 2021 में हुई चोरी के आरोपी नत्थू लोधी की संदिग्ध परिस्थितयों में पुलिस अभिरक्षा में गुजरात के सूरत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे जिंदा पकड़ा था, लेकिन गांव मृत अवस्था में लाए।

मध्य प्रदेश की दमोह पुलिस की कस्टडी में गुजरात के सूरत के एक होटल में चोरी के एक आरोपी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह बाथरूम की खिड़की से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे जिंदा पकड़ा था, लेकिन जब दमोह पहुंची तो वह शव में बदल चुका था। मामले को गंभीरता से लेते हुए दमोह एसपी ने केरबना चैकी प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

यह है पूरा मामला
दमोह जिले के बटियागढ़ थानाक्षेत्र के खड़ेरी केरबना स्थित जैन मंदिर में करीब दो साल पहले 2021 में चोरी हो गई थी। इसमें चोर की शिनाख्त नरेंद्र पिता नत्थू लोधी 23 साल के रूप में की गई थी। यह फरार था। पुलिस को उसके गुजरात के सूरत में होने का इनपुट मिला था। पुलिस की एक टीम जिसमें खड़ेरी चैकी प्रभारी योगेंद्र गायकवाड़ व दो पुलिसकर्मी सूरत पहुंचे थे। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से नरेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया। रात होने पर पुलिस सूरत के ही एक होटल में नरेंद्र को लेकर रुक गई। रात में नरेंद्र होटल की छत से नीचे सड़क पर गिरा मिला, सिर फटने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस पीएम कराकर उसका शव लेकर दमोह के केरबना गांव पहुंची थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और परिजन व गांव वालों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस की सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
Recommended Video
एसपी ने चैकी प्रभारी सहित तीन को सस्पेंड किया
मामले को गंभीरता से लेकर हुए दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने खड़ेरी चैकी प्रभारी योगेंद्र गायकवाड़ व उनके साथ गुजरात गए दो पुलिसकमिर्यो सहित 3 को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूरत जाकर पूरी जांच करेगी। एसपी का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications