Online Payment के चक्कर में Damoh के ज्वेलर्स को लगा लाखों का चूना, इनकम टैक्स अफसर बनकर ठगी
Online Payment: कहावत है नजर हटी दुर्घटना घटी। कुछ इस तरह से ही मध्य प्रदेश के दमोह में ठगी की बड़ी वारदात हुई। एक शख्स इनकम टैक्स अफसर बनकर गोल्ड शो रूम पहुंचा और ऑनलाइन पेमेंट कर चुकने की बात कहकर लाखों के गहने लेकर फुर्र हो गया।
घटना बुंदेला जेम्स एंड ज्वेलर्स में हुई। जिसके संचालक शैलेंद्र स्वर्णकार ठगी का शिकार हुए। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर एक शख्स आया और खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताने लगा।
अपनी सगाई की होने की चिकनी-चुपड़ी बातों में आरोपी ने दुकान संचालक को पहले तो प्रभावित किया। फिर मोटी सोने की चैन और अंगूठी खरीदने की बात कही। शैलेंद्र ने चैन और अंगूठी दिखाई तो उसमें से 22 ग्राम की एक चैन पसंद कर उसने बिल बनवा लिया। पेमेंट के वक्त भी वः अफसरी अंदाज में बात करता रहा।

फिर दुकान के क्यू आर कोड को स्केन कर उसने पेमेंट भुगतान हो गया है, ऐसा कहकर वह चलता बना। दुकान संचालक इस भरोसे में था कि इतने बड़े विभाग का अफसर गोल्ड खरीदकर गया है, लिहाजा पेमेंट अकाउंट में आ गया होगा। थोड़ी देर बाद शैलेन्द्र स्वर्णकार ने जब अपना अकाउंट चेक किया तो पेमेंट क्रेडिट नहीं हुआ था।
आरोपी के बारे में खोजबीन की गई। जब सुराग नहीं लगा तो पुलिस में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस फिलहाल दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई आरोपी की तस्वीर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि ठग किस्म के लोग इसी तरह घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी के हुलिए के आधार पर खोजबीन जारी हैं। एसपी ने व्यापारी वर्ग से अपील की है कि ऑनलाइन पेमेंट लेते वक्त अपना अकाउंट जरुर चेक करे। राशि क्रेडिट होने के बाद ही संबंधित ग्राहक को अपना कोई सामान दें।












Click it and Unblock the Notifications