Damoh हिजाब केस के बाद गंगा जमुना स्कूल की मान्यता रद्द, शिक्षा विभाग की जांच में मिली कई खामियां
Damoh hijab case: हिजाब केस में विवादों में आए मध्य प्रदेश दमोह के प्राइवेट स्कूल गंगा जमुना की मान्यता रद्द रद्द कर दी है। हालांकि शिक्षा विभाग ने इसके पीछे हिजाब नहीं, बल्कि दूसरी कई तरह की खामियों का हवाला दिया हैं।

Damoh hijab case: हिजाब मामले में मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जिस प्राइवेट स्कूल को स्थानीय प्रशासन पाक साफ मानकर चैन से बैठ गया था। सीएम शिवराज के फरमान के बाद उसी स्कूल की जांच में अब कई खामियां उजागर हुई। अब स्कूल की मान्यता रद्द करने संबंधी आदेश जारी हो गए हैं।
यह फरमान लोक शिक्षण सहायक सागर संभाग के संयुक्त संचालक ने जारी किया। जिसमें लिखा है कि संबंधित स्कूल में किए गए निरीक्षण के दौरान द्वारा मान्यता के नियमों पालन नहीं किया गया। स्कूल में जांच करने पहुंची शिक्षा विभाग की टीम ने जो कमियां देखी, उसका आदेश में जिक्र किया गया हैं।
शिक्षा विभाग के निरीक्षण में जो खामियां मिली, उनमें-
- स्कूल में पुस्तकालय की समुचित व्यवस्था नहीं मिली।
- भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र की अलग-अलग प्रयोगशाला कक्षों में पुराना फर्नीचर, पुरानी सामग्री रखा होना पाया गया।
- भौतिक/रसायन शास्त्र की समुचित प्रायोगिक सामग्री नहीं मिली।
- विद्यालय में दर्ज 1208 बालक-बालिकाओं के मान से अलग-अलग शौचालयों का इंतजाम नहीं था।
- शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी।
- विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के मान से अध्यापन कक्षों में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध नहीं था।
- स्कूल परिसर में विधार्थियों के लिए खेल मैदान और खेल सामग्री की समुचित व्यवस्था नहीं मिली।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल प्रबंधन से कई सवाल किए। लेकिन किसी भी सवाल का संतोष जनक जबाव नहीं मिला। इससे पहले शुक्रवार को इस स्कूल की यूनिफ़ॉर्म को हिजाब के बंधन से मुक्त करने संबंधी निर्देश जारी हुए थे। लोग इस बात पर भी ताज्जुब कर रहे है, यदि इस स्कूल में इतनी सारी खामियां थी, तो जिला कलेक्टर ने किस आधार पर स्कूल को क्लीन चिट देने का पहले फैसला ले लिया था। सवाल उठ रहे है कि 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि अब धड़ा-धड़ कार्रवाई हो रही है। हिजाब को लेकर जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications