Damoh: गजराज को शराबी से एलर्जी, पास आया तो सूंड़ से धक्का देकर गिराया
सागर, 4 सितम्बर। मप्र के दमोह शहर में एक गजराज हैं। गजराज को शराबियों से खासी एलर्जी हैं। रविवार को गजराज सड़क पर निकले तो सैकड़ों लोगों ने गजराज को सूंड से सहलाया और उन्हें केले और हरे फल खिलाते रहे। जिला अस्पताल चैराहे के पास एक शराबी व्यक्ति हाथी के पास आया और सूंड पकड़कर सहलाने का प्रयास करने लगा, लेकिन गजराज को वह शराबी पसंद नहीं आया और उन्होंने एकदम से सूंड से धक्का दे दिया, जिससे शराबी युवक करीब पांच फीट दूर जाकर सिर के बल जमीन पर जाकर गिर गया।

कुछ मिनट चित्त रहने के बाद उठाकर चला गया

दमोह में रविवार को राधाष्टमी की शोभाया़ निकाली गई थी। इसमें आगे-आगे चलने के लिए हाथी को शामिल किया गया था। महावत आगे आगे चल रहा था। लोग जगह-जगह हाथी को प्रणाम कर रहे थे। उसे खाने-पीने का सामान दे रहे थे। इसमें छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं तक शामिल थी। जिला अस्पताल चैराहे के पास हाथी को लोग झूकर प्रणाम कर रहे थे। इसी दौरान एक गुलाबी रंग के कपडे़ पहने हुए गजराज के पास गया था। यह युवक शराब के नशे में था। अचानक वह गजराज की सूंड पकड़कर सहलाने का प्रयास करने लगा। दो सेकंड से भी कम समय में हाथी ने खतरनाक तरीके से रिएक्ट करते हुए उस शराबी को सूंड से ही हल्ला सा धक्का दे दिया। युवक झटके से सिर के बल जमीन पर चित्त गिरा।
उसे गिरा देख लोग अवाक रह गए, जबकि हाथी राजा आराम से आगे बढ़ गया। महावत भी हाथी के इस रिएक्शन को देखकर अवाक था। हालांकि हाथी ने इस घटना के अलावा कहीं कोई अप्रत्याशित व्यवहार नहीं किया। उधर कुछ मिनट तक वह युवक वैसे ही जमीन पर पड़ा रहा और कुछ देर बाद उसे होश आया तो वह उठकर चला गया।












Click it and Unblock the Notifications