दमोह उपचुनाव परिणाम : कांग्रेस के अजय टंडन जीते, भाजपा प्रत्याशी को 17 हजार वोटों से दी मात
दमोह, 2 मई। मध्य प्रदेश विधानसभा की दमोह सीट के उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस के अजय टंडन ने भाजपा के राहुल सिंह लोधी को 17,097 वोटों से हराया हैराहुल सिंह लोधी पहले पहले कांग्रेस में ही थे और उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा से चुनाव लड़ा था। जिसमें वो अजय टंडन से हार गए।

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा है कि ये सच की जीत है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जीत आखिर सच की ही हुई। दमोह उपचुनाव के परिणाम से प्रदेश से भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत हो गई है। भाजपा की "जनता से पहले चुनाव को प्राथमिकता" की नीति व सोच को जनता ने इस परिणाम से कड़ा सबक सिखा दिया है.
कमलनाथ ने आगे लिखा- दमोह की जनता ने आज देश भर में संदेश दे दिया है कि वो किस रास्ते पर चलना चाहती है, उसने बता दिया कि वो सच्चाई के साथ है. भारत की जोड़ने वाली संस्कृति के साथ है. भाजपा सरकार के पिछले एक वर्ष के नाकारापन और कुशासन की सजा आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है, इस परिणाम से यह स्पष्ट हो चुका है।
बता इस विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को हुए चुनाव में 59.81% मतदाताओं ने वोट डाले थे। कोरोना महामारी के दौर में हुए इस उपचुनाव में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 15% कम मतदान हुआ। दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में थे।












Click it and Unblock the Notifications