चोर का चैलेंज: ऐसे ही रोज लोगों को ठगता हूं, नहीं पकड़ सकती पुलिस

इंदौर में एक सेल्समैन उस वक्त साइबर ठग का शिकार हो गया जब ठग ने बैंक अधिकारी बन उससे उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर उसके अकाउंट हजारों रुपए की चपत लगा दी। साइबर ठगी की ये घटना वीर सावरकर नगर में रहने वाले 38 वर्षीय हरीश लालवानी के साथ हुई। ठग ने उनके अकाउंट से 19 हजार 800 रुपए निकाल लिए। हरीश पार्ले कंपनी में सेल्समैन हैं। एक ठग ने शुक्रवार को एसबीआई का बैंक अधिकारी बनकर दीपक कुमार श्रीवास्तव नाम से फोन किया था।

cyber thug

जब सेल्समैन के एक दोस्त ने उस ठग को फोन किया और पूछा कि आप लोगों को क्यों ठगते हो? आरोपी ने जवाब दिया कि आप लोग खुद बेवकूफ बनते हो, इसलिए हम ठगते हैं। जब उससे पूछा कि आपको पुलिस पकड़ लेगी, तो ठग ने चैलेंज देते हुए कहा नंबर आपके पास है, अगर पुलिस पकड़ सकती है तो पकड़ के दिखाए।

इस सारे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि घटना के बाद भी ठगों ने अपना मोबाइल नंबर चालू रखा। सेल्समैन के दोस्त से बात करते हुए ठग ने बेखौफ कहा कि हम तो रोजाना 20 से 30 लोगों से ऐसे ही ठगी करते हैं। आपकी पुलिस हमें चाहकर भी पकड़ नहीं सकती। न ही हमें फोन नंबर से ट्रेस कर पाएगी। इस घटना के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में मामला दर्ज करवाया है साथ ही पुलिस को ठगों की रिकार्डिंग सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+