मंदसौर: लहसुन चोरी करने के शक में युवक को नग्न कर पीटा, बनाया Video

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सब्जी मंडी में चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां पर लहसुन चोरी करने के शक में एक युवक को नग्न कर सरेआम पीटा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

crowd beat up man for stealing garlic from a wholesale vegetable market

क्या कहा पुलिस ने
इस मामले में बौरासी पुलिस स्टेशन प्रभारी ने बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है, हमने जांच शुरू कर दी है और जो अपराधी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' हालांकि, पुलिस ने अभी तक नग्‍न किए गए शख्‍स की पहचान उजागर नहीं की है। साथ ही आरोपियों के बारे में भी जानकारी नहीं दी है।

पहले कपड़े उतारे, पीटा और फिर उठवाई बोरियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदसौर कृषि उपज मंडी में लहसुन चोरी करने के आरोप में किसानों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी शख्स को पुलिस को सौंपने के बजाएं लोगों ने खुद ही कानून हाथ में लेकर उसे सजा सुना दी। किसानों ने पहले उसे नग्न किया और उसके बाद उसको जमकर पीटा। बाद में उसी हालत में उससे लहसुन की बारियां भी उठवाईं। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+